Showing posts with label *Radha. Show all posts
Showing posts with label *Radha. Show all posts

October 8, 2015

Kutu ke aate ki pakaudi, singhare ke aate ki kadhi

By: Radha

Ingredients & Method

आलूको छीलकर किसनी से किस कर कुटु के आटे में  मिलाये

फिर हरी मिर्च, धनिया पत्ति, थोड़ी  काली मिर्च फलारि नमक मिलाकर पकौड़ी  जैसा घोल तैयार करो

फिर तेल गरम कर  पकौड़ी  जैसे तल लो।

Variations or Tips

By Usha

सिंघाड़े के आटे को दही में घोल कर 
अदरक हरी मिर्च  जीरा  के बघार में 
दही में घुला सिंघाड़े के आटे  का घोल डाल कर कड़ी बनालो 

उसमे कुट्टू के आटे की पकोड़ी डाल दो 

कड़ी तैयार

October 7, 2015

Ande ki Rasmalai

By: Radha

अंडे की रसमलाई 

Ingredients & Method

एक, कडाई में  आधा लि दूध को  पकने  रक्खा,
शक्कर अपने हिस्साब से,

फिर  दोअन्डे लेले,अन्डे में  थोड़ा सा छेद  करके 
उसका  सफेद  वाला भाग  लेकर उसे  अच्छे  से  फेंटें, 
वह झाग जैसा हो जाएगा, 

उसे  चम्मच  से ऊपर ऊपर से लेकर  उबलते  दूध में  डाले 
दूध को  हिलाना नहीं है,

अब एक बड़े  चम्मच से अलग कटोरे  में उस पकी हुई पकैडी को थोड़े से  दूध के  साथ निकाल लो, 

एसे ही  चम्मच  से डालते जाओ , बाद में  केसर इलायची  उपर से  डाल दो।

Variations or Tips

by Prarthana

Floating Island. 

It's the same recipe except the milk is used to make custard and the egg white floaters are placed on them. the slightly thick custard  with white gives it the floating island look.


October 6, 2015

Lahsun ki Chatni

By: Radha 

लहसुन की चटनी 

Ingredients & Method

चट्टनी के  लिए  लहसुन पूरा गट्टा छिललें,

हरीमिर्च, धनियाँ पत्ती,थोड़ा  अदरक, नमक जीरा, 

अब सब को मिक्सी में  डाल दें,
पानी  नहीं  डाले, 
एक नीबू का रस डाल कर पीसलें,

जब थोड़ी मोटी पिसी हो तो, उसमें एक  दो चम्मच तेल डाले,
कच्चा तेल डालें, इससे चटनी  खराब  भी  जल्दी  नहीं होती।
अब बारीक पीस लें। 

अब चक्खकर बतायें।


Bharava Baingan

By: Radha

भरवाँ बैंगन 

Ingredients & Method

छोटे छोटे  बैगन को कट लगा कर चार फांक हो जाए, डंडी की ओर से जुड़ी रहे,

फिर  प्याज, लहसुन, अदरक पीसकर नमक , हल्दी, धनिया, पिसी मिर्च  मिलाकर  बैगन में भरकर रखें।
प्याज का मसाला कच्चा  ही  भरना है।

फिर कडाई में  तेल गरम  होने  पर  
हीगं पाउडर, मैथि दाना डालकर   बैगन  को कडाई में  डाल कर ढक्कन  से  ढाक दें 
आँच धीमी  रक्खें, 

अब  थोडेसे मुगंफलि के दाने थोड़ा  भून्जकर उनके  छिलके  निकाल लें,

अब  मुगंफलि के दाने, मोटी सौफ, जीरा, गरम मसाला, इनको मिक्सी में  दरदरा पीसलें,

अब तक बैगन गल गए होंगे  थोड़ा भूंझलें,

फिर दरदरा मूंगफली का मसाला  डालकर भूनें,
थोड़ा  अमचूर  पिसा डालें ,

भरवां बैगन तैयार 
उपर से  बारीक धनिया पत्ती डाले।

October 5, 2015

Urad Papad ke samose

By: Radha

शाम की चाय के साथ के लिए  समोसे

Ingredients & Method

आलु उबला ,
हरी मटर उबलि,
थोडा पनीर 
मसल कर तीनो को मिला लो 

फिर उसमें 
नमक,
मिर्च,
अमचूर,
अदरक,
सौफ 
मिला कर रख ले,

फिर  उडद की  दाल के  पापड़  को आधा करले ,
फिर  एक  थाली में  पानी रखें,
पापड को पानी  में थोड़ा सा  भिगोकर  कोन की तरह बनाकर 
उसमें  मसाला भरकर उपर से  चिपका कर 
गरम तेल में तल ले  ,

कुरकुरे समोसे।।

Variations or Tips

Use egg roll wrappers instead of Urad Papad.

Use air fryer instead of deep frying.


October 3, 2015

Kele ki Machhali

By: Radha

केले की मछली 

Ingredients & Method 


कच्चे  केले  उबालकर  छिलका निकाल कर  बीचोंबीच से दो टुकड़े  करलो
ओर  हाथ से हल्के से  दबा कर रखलो,

प्याज लहसुन  अदरक का मसाला पीसलो,
अदरक लहसुन  ज्यादा लेना,

कच्चे  मसाले  मे हल्दी,  मिर्ची,  धनिया पिसा ,गरममसाला पिसा नमक, थोडा दही, हींग पाउडर,सबको मिलालो

फिर केले को  कच्चे  मसाले में  कुछ देर के लिए  रख दो,

फिर तवेपर थोड़ा तेल डालकर  थोड़ी  मैथीदाना डालकर धीमी  आंच में  सेकलो

उपर से  बारीक कटी धनिया पत्ती डाल दो,

Tryout by Ambika




Notes by Ambika

I only marinated for 15 min. Since bananas are boiled and good absorbents, that was enough. In fact longer, mine would have broken.

 overall dish took 45 min incl marination

Tryout by Prarthana


Kele ki machchli in the making.had cut the banana in smaller pieces to fit the lunch box.