Showing posts with label *Pratima. Show all posts
Showing posts with label *Pratima. Show all posts

October 19, 2015

Shakarkandi ki Kheer

By: Pratima

शकरकंदी की खीर

Ingredients & Method

शक्कर कदीं पाव भर लेनी है।

शक्करकंदी को उबाल कर ठंडा कर के छील ले।
उसको अब मसल ले। कद्दूकस करने से रेशे रह जाते हैं।

पतली कंदी मे रेशे नहीं होते हैं।
यदि कुछ मोटे रेशे हो तो हाथ से निकाल दें।
अब शक्करकंदी को मिक्सी मे थोड़ा पानी और अन्दाज़ से शक्कर डाल कर पीस लें।
एक पेस्ट जैसा बन जायेगा।

एक कढ़ाही मे डेढ़ छोटा चम्मच शुध्द घी डाल कर पेस्ट को भून लें।
फिर इसमे आधा किलो दूध तथा इलाईची का पाउडर डाल दे।
इसको चलाती रहें वरना गुठली पड़ जायेगी।
अब इसमे किशमिश डाल दें।
जब थोड़ी गाढ़ी हो जाये तब उतार ले।

घी मे थोड़े मेवे डाल भून ले तथा खीर मे डाल दें।
जब खीर ठन्डी हो जाये तब मेवे से सजा कर परोसे।



खीर सजाने के लिये हम उस पर  घी मे भुने हुये मेवे डाल देते हैं
परोसते समय उसे चला देते हैं।


October 18, 2015

Phalahari Sabudana Poha

By: Pratima

फलहारी साबूदाना पौहा ।

Ingredients & Method

सबसे पहले साबूदाने को चार पांच घंटे भिगो दे।
फिर दानो को चलनी डाल दे। 
एक एक दाना अलग होना चाहिये। 

अब राज गीरी आटे में काली मिर्च पाउडर तथा सेंधा नमक डाल कर मिक्सी मे पीस ले। 
बहुत ज्यादा आटा नही लेना है। साबूदाना अच्छी तरह लिपट जाये बस।
यदि कम पड़ता है तो और पीस लेना ।यदि ज्यादा हो आटा तो उसकी पकौड़ी बना लेना।

अब एक थाली मे साबूदाना डाल दें उसके ऊपर ये आटा डाल दें। 
एक चम्मच की सहायता से हल्के  से दानो को मिला ले 
जिससे कि दानो पर आटा चिपक जाये। 

अब फ्लेट पैन मे थौड़ा तेल डाल कर सरसो दाना और कढ़ी पत्ता डाल दें। 
अब उसमे साबूदाना डाल कर टास कर लें। 

इसमे तली हुई मूगंफली डाल दें।
दो मिनट के बाद उतारलें। 

हरे धनिये तथा हरी मिर्च से सजा दें। 

ऐसे ही इसको बेसन मे नमक लाल मिर्च डाल कर बना सकते हैं। 
बेसन हल्का से पहले भून ले। 

ये हमने बनाया है।



Variations or Tips

October 12, 2015

Shakarkandi ki Chaat

By: Pratima

शकरकंदी की चाट

Ingredients & Method

उबली शकरकंदी को गोल गोल काट कर 
उसमे नमक काली मिर्च नींबू डालदे ।
चाट तैयार है।

Variations or Tips

October 11, 2015

Gwar Phali with Besan

By: Pratima

गवार की फली बेसन वाली 

Ingredients & Method

गवार की फली बेसन वाली बनाने के लिये 
पहले फली को एक से डेढ़ इचं काट ले 
यदि फली कड़ी हो तब रेशे निकाल ले।

कड़ाही मे तेल डाल कर जीरे से फली को छौंक ले 
अब उसमे नमक हलदी धनिया मिर्च डालदे 
तेल ज्यादा डालना है।

अब बेसन भूरा भून ले 
उसमे भी नमक हल्दी धनिया मिर्च खटाई डाल दे।

सब्जी पकने पर उसमे भी खटाई डालदे।
फली लुटपुटी हो 

अब उसमे बेसन डाल कर थोड़ा भून ले।

यदी बेसन भूर भूरा लग रहा हो 
तब उसमे पानी का छीटा डाल दे
पानी नही डालना है।

बेसन यदि चिपक रहा हो तब तेल और डाल दे। 

लीजिये ये जायेकेदार गवार की फली तैयार है।


Variations or Tips

इस तरह लौकी बीन्स कच्चे केले के छिलके भी बना सकते है इस विधी से।

इस सब्जी भर कर हमने पराठे भी बनाये थे।
प्याज केरायते के साथ बहुत अच्छे लगते है 
अचार से भी खा सकते है।