October 11, 2015

Gwar Phali with Besan

By: Pratima

गवार की फली बेसन वाली 

Ingredients & Method

गवार की फली बेसन वाली बनाने के लिये 
पहले फली को एक से डेढ़ इचं काट ले 
यदि फली कड़ी हो तब रेशे निकाल ले।

कड़ाही मे तेल डाल कर जीरे से फली को छौंक ले 
अब उसमे नमक हलदी धनिया मिर्च डालदे 
तेल ज्यादा डालना है।

अब बेसन भूरा भून ले 
उसमे भी नमक हल्दी धनिया मिर्च खटाई डाल दे।

सब्जी पकने पर उसमे भी खटाई डालदे।
फली लुटपुटी हो 

अब उसमे बेसन डाल कर थोड़ा भून ले।

यदी बेसन भूर भूरा लग रहा हो 
तब उसमे पानी का छीटा डाल दे
पानी नही डालना है।

बेसन यदि चिपक रहा हो तब तेल और डाल दे। 

लीजिये ये जायेकेदार गवार की फली तैयार है।


Variations or Tips

इस तरह लौकी बीन्स कच्चे केले के छिलके भी बना सकते है इस विधी से।

इस सब्जी भर कर हमने पराठे भी बनाये थे।
प्याज केरायते के साथ बहुत अच्छे लगते है 
अचार से भी खा सकते है।