October 19, 2015

Shakarkandi ki Kheer

By: Pratima

शकरकंदी की खीर

Ingredients & Method

शक्कर कदीं पाव भर लेनी है।

शक्करकंदी को उबाल कर ठंडा कर के छील ले।
उसको अब मसल ले। कद्दूकस करने से रेशे रह जाते हैं।

पतली कंदी मे रेशे नहीं होते हैं।
यदि कुछ मोटे रेशे हो तो हाथ से निकाल दें।
अब शक्करकंदी को मिक्सी मे थोड़ा पानी और अन्दाज़ से शक्कर डाल कर पीस लें।
एक पेस्ट जैसा बन जायेगा।

एक कढ़ाही मे डेढ़ छोटा चम्मच शुध्द घी डाल कर पेस्ट को भून लें।
फिर इसमे आधा किलो दूध तथा इलाईची का पाउडर डाल दे।
इसको चलाती रहें वरना गुठली पड़ जायेगी।
अब इसमे किशमिश डाल दें।
जब थोड़ी गाढ़ी हो जाये तब उतार ले।

घी मे थोड़े मेवे डाल भून ले तथा खीर मे डाल दें।
जब खीर ठन्डी हो जाये तब मेवे से सजा कर परोसे।



खीर सजाने के लिये हम उस पर  घी मे भुने हुये मेवे डाल देते हैं
परोसते समय उसे चला देते हैं।